Chardham Yatra: यात्रियों के लिए राहत, कंट्रोल रूम के दो हेल्पलाइन नंबर जारी, 12 हेल्प डेस्क भी तैयार
उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने नई व्यवस्थाएं लागू कर दी हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए चारधाम कंट्रोल रूम से दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 12 हेल्प डेस्क भी अलग-अलग स्थानों पर स्थापित की गई हैं।
कंट्रोल रूम के जरिए यात्री यात्रा से जुड़ी किसी भी समस्या, सहायता या आपातकालीन स्थिति में तुरंत संपर्क कर सकेंगे। हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 और 0135-3520100 हैं, जो 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। अधिकारीयों ने बताया कि इन नंबरों के जरिए गाइडेंस, मेडिकल इमरजेंसी, रूट अपडेट और मौसम संबंधी जानकारी यात्रियों को दी जाएगी।
चारधाम मार्गों पर बनाए गए 12 हेल्प डेस्क मुख्य पड़ावों पर स्थापित किए गए हैं, जिनमें हर जगह trained स्टाफ तैनात किया गया है। हेल्प डेस्क पर यात्रियों को चिकित्सा सुविधा, रूट प्लानिंग, पार्किंग व्यवस्था और ठहरने से जुड़ी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रशासन ने सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग पर चौकसी बनाए रखें और हेल्प डेस्क पर पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। इसके साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा के दौरान किसी भी समस्या पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें और अफवाहों से बचें।
चारधाम यात्रा में अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है। यात्रियों से भी अनुरोध किया गया है कि निर्धारित गाइडलाइंस का पालन करें और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें।