Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा महानगर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून की ओर से विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने किया। मोदी जी के जीवन और उनके सेवाभाव को समाज तक पहुँचाने के उद्देश्य से यह शिविर एक दिन भर चला और इसमें कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रक्तदान शिविर का आयोजन भाजपा महानगर कार्यालय में हुआ। सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम तक चले इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर का लक्ष्य 75 यूनिट रक्त एकत्र करना था, जो विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों के काम आएगा। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, हीमोग्लोबिन और वजन जैसी मूलभूत जाँचें शामिल थीं। सफल दान के बाद उन्हें प्रमाणपत्र और फलाहार प्रदान किया गया।

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन हमेशा “सेवा ही संगठन” की भावना का प्रतीक रहा है। उनके जन्मदिन पर आयोजित यह शिविर उसी विचारधारा को धरातल पर उतारने का प्रयास है। उन्होंने बताया कि शिविर में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। कई युवा पहली बार रक्तदान के लिए आगे आए और उन्होंने नियमित रक्तदान करने का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के साथ-साथ स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर और वृद्धाश्रमों में सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किए। इन गतिविधियों का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता और सेवाभाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में गरिमामय उपस्थिति टिहरी लोकसभा की सम्मानित सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री दीप्ति रावत, पुनीत मित्तल, विनय गोयल, आदित्य चौहान, नेहा जोशी, विधायक श्रीमती सविता कपूर, खजान दास ,निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, अर्चित डाबर, आशीष रावत, विपुल मंडोली, हरीश डोरा ,उमा नरेश तिवारी,भाजपा देहरादून महानगर के उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ढिल्लो, सुनिल शर्मा, श्रीमती संध्या थापा, राजेश कम्बोज, ओम कक्कड़, संकेत नौटियाल, महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, मंत्री मोहित शर्मा, श्रीमती पुनम् ममगांई, श्रीमती तृप्ता जाटव, श्रीमती सीता रावत, समीर डोभाल, जगदीश सेमवाल, जिला कार्यालय मंत्री विनोद शर्मा,  कार्यालय सह मंत्री मोतीराम गौतम, मीडिया संयोजक अक्षत जैन, बृजपाल रावत, आईटी प्रभारी संदीप बिजल्वान, सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह पासवान तथा सोशल मीडिया सह संयोजक विजय जयपुरिया, सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष शर्मा ,कुलदीप पथ संयुक्त अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |