‘सुपरमैन’ एक्टर क्रिस्टोफर रीव से अनुपम खेर तक, ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन के निधन पर भावुक हुए ये सेलेब्स, दी श्रद्धांजलि
दो बार ऑस्कर विजेता रहे हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन का 95 साल की उम्र में निधन हो गया. ‘द फ्रेंच कनेक्शन’, ‘अनफॉरगिवेन’, ‘सुपरमैन’, ‘बोनी एंड क्लाइड’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं के लिए मशहूर इस एक्टर ने विश्व सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी. वह अपनी पत्नी बेट्सी अराकावा और अपने पालतू कुत्ते के साथ न्यू मैक्सिको के सांता फे में अपने घर में मृत पाए गए. फैंस और इंडस्ट्री के लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया है. श्रद्धांजलि देने वालों में हॉलीवुड एक्टर क्रिस्टोफर रीव, टॉम हैंक्स और बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर शामिल हैं.
28 फरवरी को ‘सुपरमैन’ एक्टर क्रिस्टोफर रीव ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जीन हैकमैन के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा किया और दिवंगत के साथ बिताए गए पलों को याद किया. ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में क्रिस्टोफर हैकमैन के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को साझा करते हुए रीव ने कैप्शन में लिखा है, ‘आपके आत्मा को शांति मिले जीन हैकमैन.’
हॉलीवुड के दिग्गज टॉम हैंक्स, जो ‘फॉरेस्ट गंप’, ‘कैप्टन फिलिप्स’, ‘सेविंग प्राइवेट रयान’, ‘कास्ट अवे’, ‘एल्विस’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, हॉलीवुड एक्टर जीन हैकमैन के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर जीन की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘कभी भी कोई ‘जीन हैकमैन टाइप’ नहीं रहा है. केवल जीन हैकमैन ही रहे हैं.’
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने भी ऑस्कर विजेता जीन हैकमैन को श्रद्धांजलि दी है. गुरुवार (28 फरवरी) को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिवंगत एक्टर की कई तस्वीरों का एक क्लिप अपलोड किया है. तस्वीरों के साथ, अनुपम खेर ने एक इमोशनल नोट भी जोड़ा, जिसमें उन्होंने कई साल पहले हैकमैन की एक फिल्म देखने का जिक्र किया है. इस फिल्म उन्हें दिल खोलकर रोने पर मजबूर कर दिया था.
अपने नोट में अनुपम खेर ने बताया कि कैसे एक बार अपनी फिल्म आखिरी रास्ता की शूटिंग के दौरान, उन्होंने एक दिन जल्दी काम खत्म किया और वह अपने होटल लौटे, जहां उन्होंने ‘आई नेवर सैंग फॉर माई फादर’ नाम की एक फिल्म देखी, जिसमें जीन हैकमैन थे.